श्रीराम कथा श्रवण मात्र से प्राणी जगत का कल्याण संभव: आचार्य राघवेंद्र दास जी महाराज

वैढ़न,सिंगरौली। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा रामलीला मैदान बैढ़न में आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा में प्रथम दिवस कथा व्यास श्री वैदेही चरण चंचरीक आचार्य श्री राघवेन्द्र दास जी महाराज (रामजी) श्रीवृन्दावन धाम ने कथा पूर्व श्रीराम दरबार प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रथम दिवस के कथा के यजमान डॉ.डीके मिश्रा रहे। श्री महाराज जी ने अपने कथा के उद्बोधन में कहा कि इस कलिकाल में हृदय को प्रक्षालन करने का एकमात्र विकल्प प्रभु का नाम है, जिसके सुमिरन मात्र से प्राणी का कल्याण हो सकता है। भगवान की प्राप्ति के पश्चात सत्संग की आवश्यकता नहीं होती हैं। दुष्ट व्यक्ति भी अगर भगवान के सानिध्य में आ जाता है तो भगवान श्रीराम उसकी सारी दुष्टता क्षमा कर अपने शरण में शरणागत कर लेते हैं। मनुष्य को कथा श्रवण में अहंकार और पद की गरिमा का त्याग करके कथा सुननी चाहिए।
प्रथम दिवस की श्रीराम कथा श्रवण में मुख्य रूप से संरक्षक गोविंद प्रसाद पाण्डेय,संयोजक एसडी सिंह,नगर प्रचारक मनोज जी,ताराचंद कारीवाल,ज्योतिषाचार्य पं.जयपूजन शास्त्री, राजाराम केसरी,मिथिलेश मिश्रा,जीपी सिंह,रामसुमिरन गुप्ता,संजय ताम्रकार,डॉ.आरडी पाण्डेय,आदित्य प्रताप सिंह,बनवारी लाल केसरी,रामलगन विश्वकर्मा,रामेश्वर राजू गुप्ता,सीमा केसरी,अनीता गुप्ता,सोनम गुप्ता,आनंद गुप्ता,रमेश गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। तदाशय की जानकारी श्रीराम कथा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा दी गई।