पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए भाजपा सदैव समर्पित: रणवीर रावत
एक दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे रणवीर सिंह रावत, प्रबंध समिति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठकों मे हुये शामिल

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के संभाग के संगठन प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत अपने सांगठनिक प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे । संगठन प्रभारी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमे संगठन के वर्तमान कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रबंध समिति की बैठक के बाद संभागीय संगठन प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान की तैयारी बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये, बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, चितरंगी विधायक अमर सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष मोर्चा के प्रभारी सुंदरलाल शाह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा मध्य प्रदेश एवं देश में पिछड़ा वर्ग की एक बहुत बड़ी आबादी है हमारी सरकार एवं हमारी पार्टी पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए सदैव समर्पित है पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमारे पार्टी की जान है। गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान। में सभी कार्यकर्ता हर गांव में हर घर पहुंच कर जन जन तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएं तथा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितों में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाएं। जिले में निवासरत पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों एवं उनकी संख्या का विधानसभा वार सूची तैयार रखें जिससे सामाजिक सम्मेलन कराने में सरलता हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता हर झुग्गी झोपड़ी तक पहुंचकर पार्टी का झंडा बुलंद करें तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की अवधारणा को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को जन समुदाय तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर एवं दीपक जलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास लेकर काम कर रही है। गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के लिए जिले से संचालन के लिए पांच लोगों की टीम बनी है जिसमें जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता को कार्यक्रम का संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है। जिला मंत्री ज्योति चौरसिया को सदस्य, रामजियावन जायसवाल को मीडिया सदस्य एवं अरविन्द कुमार बैस को सोशल मीडिया सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बैस, मान प्रसाद पाल, गिरजा प्रसाद बैस, जिला मंत्री कविता शाह, ज्योति चौरसिया, उमेश विश्वकर्मा, भागवत जायसवाल, अजय शाह, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद नापित, जिला आईटी प्रभारी अजय सिंह बैस, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव, चंद्रदत्त वर्मा, शेषमणि बैस, प्रदीप कुमार शाह, प्रदीप कुमार बैस, विनोद यादव, आनंद शर्मा, रमेश जायसवाल, गुलाब बैस, जसवंत वर्मा बद्री प्रसाद बैस, विनय वर्मा एवं छोटे लाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।