सम्पूर्ण जिले मे ऐतिहासिक रूप से भाजपा ने मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस

वैढ़न,सिंगरौली। 6 अप्रैल सन 1980, ये वही तारीख है जिस दिन बांद्रा के मैदान मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। पुरानी जनसंघ और राष्ट्रवादी समूहों ने मिलकर भारतीय राजनीति को एक सम्यक विकल्प देने के लिये एक साथ आगे आये और भारतीय जनता पार्टी की नींव पड़ी। बांद्रा के इस प्रथम अधिवेशन मे पार्टी के प्रथम अध्यक्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी चुने गये। भाजपा के सिद्धांतों मे तब से यह तारीख एक स्वर्णिम इतिहास के रूप मे दर्ज है तथा हर वर्ष पार्टी इसे स्थापना दिवस के रूप मे मनाती आ रही है। भाजपा ने इस वर्ष अपने स्थापना दिवस को बूथ स्तर तक मे जाकर मनाया। पार्टी ने इसके लिये प्रत्येक बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को विस्तारक बनाकर भेजा था। राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने विस्तारक की भूमिका मे स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों ने हर स्तर पर स्थापना दिवस को सांगठनिक उत्सव की भांति मनाया। सिंगरौली जिले के कुल 985 बूथों पर पार्टी के विस्तारक एक दिवस पूर्व ही पहुंचे तथा विस्तारक अभियान 2.0 के बचे शेष कार्यों को पूर्ण किया तथा स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह स्वयं बगदरा मंडल के फुटहड़वा मतदान केंद्र पर एक दिवस पूर्व पहुंच कर बूथ समितियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पन्ना समितियों के शेष गठन के कार्य को पूर्णकिया उनका सत्यापन किया। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने रात्रि विश्राम मतदान केंद्र पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच किया तथा अगले दिन स्थापना दिवस के अवसर पर प्रात: काल झंडा रोहण किया तथा उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एव सिद्धांतों से अवगत कराया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत हमारे लिये अन्य दलों की भांति नेशन स्टेट नहीं है हमने इसे राष्ट्र माना और राष्ट्रवाद को अपने अंदर आत्मसात किया है। चाहे हमारा संगठन हो या हमारी सरकारें हों हम अपने मूलभूत सिद्धांतों के साथ ही काम करते हैं, समाज का हर वर्ग, हर तपका हमारे लिए महत्वपूर्ण है एवं हमारी सरकारों की योजनायें हर वर्ग के लिये हैं। किसान कल्याण, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण भारत के विकास के लिये जितनी योजनायें हमारी वर्तमान सरकार चला रहीं हैं ऐसा स्वतंत्र भारतवर्ष के इतिहास मे कभी भी नहीं हुआ। हमारे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री दिन रात प्रदेश एवं देश की देवतुल्य जनता की सेवा मे लगे रहते हैं और हम सब कार्यकर्ताओं का भी ये नैतिक दायित्व बनता है कि राष्ट्र और समाज कल्याण के इस महाभियान मे यथा शक्ति अपना योगदान दें और अपने नेतृत्व का हांथ मजबूत करें।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने जिला कार्यालय पर झंडा रोहण किया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष पूरे दिन जिला कार्यालय मे उपस्थित रहे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद व समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम पर अपनी नजर बनाए रखी। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य मे कहा कि हमने 1980 से आज तक के इतिहास मे शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। कभी संसद मे हमरे मत्र 2 सदस्य हुआ करते थे और आज हम संसद के दोनो सदनो मे बहुमत मे हैं और देश और देश भर के अधिकतर राज्यों मे हमारी सरकारें हैं। ये उतार चढ़ाव भरा सफर हमारे लिये आसान नहीं रहा है हमारे वरिष्ठों ने इसके लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनके तबोबल का ही ये परिणाम है कि हम 2 सदस्यों से चलकर पहले गठबंधन की सरकार बनाई तथा आज आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व मे स्पष्ट बहुमत की मजबूत राष्ट्रवादी सरकार है। हमारे सामने परिस्थितियां चाहे जैसी भी रहीं हों पर हमने अपने मूल सिद्धांतों को कभी दरकिनार नहीं किया। जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष जी ने पार्टी के संस्थापना मे साक्षी रहे पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता राजेंद्र द्विवेदी, राष्टीय परिषद के पूर्व सदस्य वरिष्ठ नेता राम बहादुर दुबे, पूर्व एल्डर मैन एवं वयोवृद्ध महिला नेत्री शमा भारती जी का श्रीफल एवं शाल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्पूर्ण जिले के समस्त 985 बूथों पर एवं सभी मुख्य चौक चौराहों पर रंगोली एवं दीवार लेखन के कार्यक्रम सम्पन्न हुये तथा दीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस के उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय मे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे जिला महामंत्री एवं नवनियुक्त सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, पूर्व सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह, विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के वशिष्ठ पांडेय, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना चौबे, विजया सिंह, वरिष्ठ नेता संपत शाह, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रामाधार गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, आशा पांडेय, उपस्थित रहे।