जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के उपाध्यक्ष बने मनोज दुबे

वैढ़न,सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल द्वारा नयी कार्यकारिणी गठित की गयी जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज दुबे को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मनोज दुबे को जिला उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा लगातार बधाईयां दी जा रही है। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है तथा कहा है कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं आभारी हूं तथा पार्टी के हित के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा।
उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर व्यक्ति परेशान है। जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से ऊब चुकी है। जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस पार्टी अब पूरी एकजुटता के साथ आने वाले चुनाव में उतरेगी और जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलायेगी।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अरविन्द सिंह चन्देल को पुन: सिंगरौली शहर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के पश्चात जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल द्वारा शीर्ष नेतृत्व के अनुमादन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की नयी कार्यकारिणी घोषित की गयी जिसमें ३० उपाध्यक्ष, १ कोषाध्यक्ष, १ सह कोषाध्यक्ष, १ कार्यालय महामंत्री, १प्रवक्ता, ५० महामंत्री, ५१ सचिव, ९ सदस्य एवं ०७ विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किये गये हैं।