मध्य प्रदेश
अवैध रेत परिवहन में लिप्त टै्रक्टर को सरई पुलिस ने किया जप्त

वैढ़न,सिंगरौली। सरई थाना अंतर्गत जमगड़ी महान नदी से रेत चोरी कर परिवहन कर रहे एक टै्रक्टर को सरई पुलिस ने जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सरई पुलिस ने जमगड़ी महान नदी से रेत की चोरी कर जा रहे ट्रैक्टर के रेड कार्यवाही कर जप्त किया है। पुलिसको देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी का कृत्य धारा ३७९, ४१४ भादवि ४/२१ खान खनिज अधि. के तहत दण्डनीय पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त बिना नंबर नीली सफेद फार्मट्रेक कम्पनी का ट्रैक्टर मय ट्राली जप्त किया गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते, सउनि उपेन्द सिंह भदौरिया, आर. दिनेश कुमार, अशोक यादव एवं अनुराग मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।