श्रीराम कथा का सुन्दरकाण्ड पाठ, हवन व भंडारा के साथ हुआ समापन

सिंगरौली : श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमयी श्री राम कथा के सातवें दिवस आचार्य राघुवेंद्र दास जी महराज द्वारा सांगितमयी सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ समापन किया गया। मुख्य यजमान डॉ डीके मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी गीता मिश्रा द्वारा हवन पूजन किया गया साथ ही श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के सभी सदस्यों ने हवन में सहभागिता निभाई। हवन के पश्चात् कन्या भोज सहित ब्राह्मण भोज कराकर महाप्रसाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
श्री राम कथा के अंतिम दिन महाप्रसाद ग्रहण करने हेतु मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता,सिंगरौली विकास प्राधिकरण नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप शाह,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा,भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल,कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल,डॉ. एनपी दुबे,पं.जयपूजन शास्त्री,ताराचंद कारीवाल,गोविंद प्रसाद पाण्डेय,एसडी सिंह,राजाराम केसरी,शारदा प्रसाद त्रिपाठी,लक्ष्मीचंद दुबे,संतोष कुमार सिंह,डॉ.आरडी पाण्डेय,मिथिलेश मिश्रा,जितेंद्र सिंह,उमाशंकर शुक्ला,अर्जुनदास गुप्ता,सुमित पाण्डेय,डब्बू सोनी,शिवेंद्र पाण्डेय,टिंकू पाण्डेय,फोटोग्राफर इंदु,भाजपा नेत्री आशा गुप्ता,अनुराधा पाण्डेय,कमला त्रिपाठी,अनीता गुप्ता,रश्मि मिश्रा,कृष्णावती पाण्डेय,सीमा गुप्ता,संध्या पाण्डेय,प्रियंका त्रिपाठी सहित हजारों की तादात मे महाप्रसाद ग्रहण हेतु श्रद्धालुगण उपस्थित रहे |
तदाशय की जानकारी श्री राम कथा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा दी गई |