मध्य प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा राव फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे: रामलल्लू बैस

महात्मा ज्योतिबा राव फुले जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला-सिंगरौली द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की जयंती के अवसर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति भवन वैढ़न में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि  सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामलल्लू बैस तथा मुख्य वक्ता के रूप मे  रमापति जायसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, वरिष्ठ नेता लालजी शाह, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती विजया सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया एवं प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बैस ने अपने स्वागत उद्बोधन से सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया। प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले एक महान दार्शनिक, विचारक, नारी शिक्षा के प्रेरणा पुंज एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। महात्मा फुले शोषित, दलित, पिछड़ा एवं वंचितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले तथा समाज में व्याप्त बुराइयों कुरीतियों से लड़ते हुए सामाजिक समानता एवं स्वतंत्रता के लिए जीवन पर्यन्त प्रयासरत रहे। विषम परिस्थितियों में भी नारी शिक्षा के महत्व को देते हुए उन्होंने नारियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया तथा विधवा पुनर्विवाह के लिए नई प्रथा शुरू की, बिना पंडितों के सामाजिक विवाह की प्रथा शुरू की। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू कर रही है। वक्ता के रूप में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमापति जायसवाल जी ने कहा महात्मा ज्योतिबा राव फूले भारत के लिए एक वरदान थे। 11 अप्रैल 1827 में पुणे महाराष्ट्र की धरती पर जन्मे महात्मा फुले से ही संघर्ष करते रहे। 1 वर्ष की उम्र में उनकी माता जी का निधन हो गया। वे सामाजिक असमानता, कुरीतियों के घोर विरोधी थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की चिंता की तथा समाज सुधारक, समाज प्रबोधन, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक होने के साथ क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी को अपना गुरु मानते थे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकार उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के शोषित दलित पिछड़ों के हितों में ऐतिहासिक काम कर रही है। पिछड़ा वर्ग के समाज का कल्याण भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निहित है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार कुशवाहा एवं आभार प्रकट जिला मंत्री भागवत जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंसीलाल यादव, बद्री प्रसाद बैस, देवलाल यादव, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मान प्रसाद पाल, गिरजा बैस, जिला मंत्री कविता शाह, उमेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद नापित, जिला आईटी प्रभारी अजय सिंह बैस, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक जायसवाल, रामजियावन जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रदीप कुमार बैस, राधेश्याम शाह, रामधनी यादव, उमेश गुर्जर, रमाकांत यादव, मण्डल महामंत्री रामलला कुशवाहा, आनन्द शर्मा, विनय वर्मा एवं विनोद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV