शक्तिपुुंज एक्सप्रेस का समय परिवर्तित होने से यात्रियों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना, समय परिवर्तित करने की उठी मांग

वैढ़न,सिंगरौली. जबलपुर से सिंगरौली हावड़ा तक जाने वाली शक्तिपूंज का समय परिवर्तित हो गया है। जो शक्तिपुंज एक्सप्रेस पहले जबलपुर से ११.४० बजे चलती थी वह अब १०.२० पर चलने लगी है। जबलपुर से सिंगरौली आने वाले यात्रियों के लिए तो ठीक है परन्तु जो यात्री इंदौर, भोपाल से आते हैं उनके दिन भारी परेशानी का सबब बन गया है। भोपाल व इंदौर से आने वाले सिंगरौली के लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए दूसरे दिन इंटरसिटी का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। या फिर सडक़ मार्ग के जरिए यात्री गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
सिंगरौली के रेल यात्रियों ने इस समस्या से सांसद को अवगत कराते हुए कहा है कि जबलपुर से चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस का पहले का समय सिंगरौली के यात्रियों के लिए ठीक था। यदि वही समय फिर से करा दिया जाए तो यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी। जिले के सिंगरौली, बरगवां व सरई सहित अन्य रेलवे स्टेशन से जिलेभर से एक दिन में डेढ़ हजार के करीब रेल यात्री सफर करते हैं।