भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान अपने चरम पर, संभागीय एवं जिला संगठन प्रभारी का आगमन आज

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान अनवरत जारी है। सिंगरौली जिले के समस्त बूथों यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। शक्ति केंद्र के बूथों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है तथा एक क्लस्टर के समस्त बूथों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच विजय संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आज अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों मे सम्मिलित होने के लिये संभागी संगठन मंत्री रणवीर सिंह रावत, लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक एवं जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी सिंगरौली पहुंच रहे हैं। सुबह होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक के बाद संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह रावत जी सरई मंडल के सरई शक्ति केंद्र पर होने वाले कार्यक्रम मे भाग लेंगें तथा सांसद श्रीमती रीती पाठक जी माडा़ मंडल की कुम्हिंया शक्ति केंद्र के कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगी। जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी खुटार मंडल की बिहरा शक्ति केंद्र के कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगी।
बूथ विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रम विगत दिवस सिंगरौली विधानसभा के तियरा मंडल अंतर्गत आने वाले बरहपान शक्ति केंद्र पर सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य, विजय संकल्प अभियान के प्रभारी सुंदरलाल शाह, मंडल अध्यक्ष तियरा एक्तिस चंद वैश्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र के संयोजक चित्रकूट प्रसाद बैस द्वारा की गई। अभियान मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं संगठन के उद्देश्य एवं रीति नीति के बारे मे बताया तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के सिद्धांतों से अवगत कराया । विधायक राम लल्लू वैश्य ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों के बारे मे बताया तथा किस प्रकार सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर व्यक्ति लाभान्वित है उसका वर्णन कार्यकर्ताओं के सामने किया। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं तथा संगठन के सिद्धांतों को नीचे बूथ स्तर तक एवं जन जन तक पहुंचाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शिवराम पनिक मंडल महामंत्री, कमलेश बैस मंडल उपाध्यक्ष, रजित राम वैश्य सोशल मीडिया सह संयोजक, दीनबंधु बैस, शैलेन्द्र सिंह, आनन्द बैस, राम सुभग बैस, सभी बूथों के संयोजक तथा बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।