मध्य प्रदेश

पुल से 20 फीट नीचे गिरी बस, 22 यात्रियों की हुई मौत

खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में जबर्दस्त सड़क हादसा होने से अभी तक 22 यात्रियों की मौत की जानकारी आई है। वहीं 25 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा जिले के डोंगरगांव पुल पर हुआ। जहां करीब 20 फीट नीचे यात्रियों से भरी बस गिर गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।

khargone bus accident जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मृतकों की पुष्टि की। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना से संबंधित अपडेट लिया है। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने माना कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 22 की मौत हुई है उनमें 9 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे हैं। घायलों की संख्या 30 है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

khargone bus accident बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तभी बस एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद बहुत जोर सी आवाज आई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बस के गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं राज्य सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख जताया। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

khargone bus accident चौहान सरकार की ओर से बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार, साधारण घायलों को 25-25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।

यह समाचार पढिए

One Comment

  1. Çelik asma kat projesi için ulaştık, gayet ilgilendi ve olması gereken ekonomik, sağlam ve ergonomik dizyan (mimari+statik) şeklinde yardımcı oldu. Çelik Konstrüksiyon proje ve taahhüt işleriniz olursa kesinlikle tavsiye ediyorum.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV