नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है कांगे्रस: सोनम सिंह

सिंगरौली। पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से छिंदवाड़ा से नारी सम्मान योजना के रूप में वचन पत्र जारी किया है। उसमें बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये में तो महिलाओं के खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें ज़िला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं ज़िला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू, प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता शिवम् शुक्ला, ज़िला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं ज़िला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल मौजूद रहे।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से नारी सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। महात्मा गांधीजी, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं श्रीमती इंदिरा गांधी ने नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण को प्रमुखता दी। श्री राजीव गांधी जी ने स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, जिसे उनके बाद की कांग्रेस सरकार ने संविधान में 73 वां एवं 74वां संशोधन कर पूरा किया। श्रीमती सोनिया गांधी की पहल पर यूपीए सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून बनाया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं पौष्टिक आहार मिलने की व्यवस्था की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महिला नेतृत्व की प्रमुख भूमिका रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यूपीए सरकार ने महिलाओं के हक में अनेक योजनाएं शुरू की जैसे आईसीडीएस, सबला एवं उज्जवला योजना आदि। इसी प्रकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कानून जैसे दहेज निषेध कानून, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा कानून और महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने हेतु कानून आदि बनाएं। इन सब योजनाओं व कानून के लिए पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था यूपीए सरकार द्वारा की गई। यूपीए सरकार ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया परंतु 15 वीं लोकसभा भंग होने के कारण यह पारित नहीं हो पाया।श्री कमलनाथजी के नेतृत्व में बनी मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए कई योजनाएं लागू कीं। इस दौरान मातृत्व वंदन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 500 रूपये प्रतिमाह एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाते में 250 रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि जमा की गई। कन्या विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि दोगुनी की गई। विधवा पेंषन की राशि दोगुनी की गई। महिला अपराध की रोकथाम के लिए सख्ती से कदम उठाए गये, जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कांग्रेस कार्यकाल में लगभग 10 प्रतिषत की कमी आई।
महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर असफल साबित हुयी भाजपा सरकार
बताया गया कि महिला विरोधी भाजपा सरकार केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान को लेकर पूरी तरह असफल साबित हुई है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं नारा खोखला साबित हुआ है। मध्यप्रदेश में भी महिला अत्याचार के अनेक प्रकरण हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उन पर कोई कारगर कार्यवाही नहीं कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक महिला अत्याचारों के मामलों में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 पर है। महिलाओं के साथ गैंग रेप की घटनाओं में मध्यप्रदेश देष में नम्बर 1 पर है। मानव तस्करी एवं नाबालिग बच्चियों के अपहरण में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 पर है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 पर है। दहेज हत्या के मामलों में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। कुपोषण, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर के मामले में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 पर है।यह शर्मनाक बात है कि मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ देने के पहले आदिवासी युवतियों की प्रेगनेंसी जांच करवाई। घोषणावीर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के समय कई घोषणाएं करते रहे हैं। जैंसे 2008 विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने किसानों के 50 हजार रूपये की कर्जमाफी की घोषणा की थी। पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा की थी। किसानों की उपज के दाम लागत से डेढ़गुना ज्यादा करने की घोषणा की थी। लेकिन इन घोषणाओं पर अभी तक अमल नहीं हुआ। ठीक इसी तर्ज पर मुख्यमंत्रीजी ने लाड़ली बहना योजना की घोषणा ठीक विधानसभा चुनाव से पहले की है। इस योजना बाबत प्रचार ऐसे किया जा रहा है जैंसे प्रदेश की सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। लेकिन हकीकत कुछ और है। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं पंजीयन कराने के लिए लंबी लाईन में दिन भर खड़ी रहती हैं। कभी सरवर डाउन हुआ, कभी ओटीपी की परेशानी हुई, तो कभी महिलाओं के पास पेनकार्ड नहीं होने के कारण उनके आवेदन जमा नहीं हो पाते हैं। इस योजना के फार्म भरवाने का जिम्मा शिक्षकों को दिया गया। एक-एक शिक्षक को 50-50 लाड़ली बहना के फार्म भरने का टार्गेट दिया गया है। परीक्षा के मौंके पर शिक्षकों से यह काम कराया गया जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ा।
कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा 15 सौ रूपये महीने, पांच सौ में मिलेगा रसोई गैस सिलेण्डर
काग्रेस पदाधिकारियो द्वारा बताया गया कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों की आर्थिक नीतियों से मंहगाई बढ़ी है। बढ़ती हुई महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं को झेलना पड़ता है। इन सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथजी ने नारी सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार महिलाओं को सालाना 18 हजार रूपये मिलेंगे एवं हर सिलेंडर पर 600 रूपये की बचत के हिसाब से महिलाओं को सालाना 25 हजार रूपयों की बचत होगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देना शुरू कर दिया है तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध करा रही है। आज से पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जाएंगे। इस काम में कांग्रेस पार्टी के विशेषकर महिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस एवं इसके अग्रिम संगठन आदि, प्रदेश, जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी भी इस काम में सहयोगी होंगे। फार्म में महिलाओं की सामान्य जानकारी जैसे नाम, आधार कार्ड नम्बर, बूथ क्रमांक एवं विधानसभा का नाम भरना होगा। नारी सम्मान योजना कमलनाथजी की ओर से महिलाओं को दिया गया वचन है। कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र जब सामने आएगा तो उसमें और भी कई नारी हितैषी योजनाएं होगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन नारी हितैषी योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन किया जाएगा।