मध्य प्रदेश

तियरा मंडल मे सम्पन्न हुआ बूथ विजय संकल्प अभियान का कार्यक्रम

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली का बूथ विजय संकल्प अभियान भाजपा मंडल तियरा के शक्ति केंद मझौली मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जिला महामंत्री एवं विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एक्तिस चंद्र वैश्य ने की।
अपने उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने पार्टी एवं सरकार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा संगठन की नीतियों तथा सरकार की सभी जनहितैषी नीतियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से‌ साझा किया तथा समस्त योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री शिवराम पनिका, कमलेश बैस जी मंडल उपाध्यक्ष तियरा,  रजित राम बैस जिला सह संयोजक शोसल मीडिया विभाग , छोटेलाल बैस जी वरिष्ठ भाजपा नेता, तीरथ प्रसाद बैस जी शक्ति केंद्र संयोजक मझौली, लाल शाह जी शक्ति केंद्र प्रभारी, राधेश्याम शाह जी मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मो.जमीर खान जी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,  धिराज लाल पाल , शिवसागर सिंह ,सुनील यादव व मण्डल पदाधिकारी गण, युवा मोर्चा के पधाधिकारी गण,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सहित समस्त ग्रामीण जनता भारी संख्या में मौजूद रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV