कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सिंगरौली में कांग्रेसियों ने मनाया जश्र

वैढ़न,सिंगरौली। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत का जश्र सिंगरौली में भी मनाया गया। जिला मुख्यालय के अम्बेडकर चौक पर जुटकर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की तथा मिठाईयां बांटी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रामशिरोमणि शाहवाल सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमित द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता अब ऊब चुकी है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत ने यह तय कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया आने वाले मध्य प्रदेश के चुनाव में भी भाजपा सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा और मप्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
श्री द्विवेदी ने कहा कि मप्र में विछली बार के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को जनादेश मिला था परन्तु भाजपा द्वारा छल करके कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया गया था। इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत होगी और भाजपा का छल काम नहीं आयेगा।
नवानगर में पटाखे फोड़ कर कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न
वैढ़न,सिंगराली। 13 मई 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर कार्यालय नवानगर में श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में आज कर्नाटक के हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई जिस जीत की खुशी में नवानगर कार्यालय में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता ट्रिक होकर पटाखे फोड़ते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का जश्न मनाए । 16 मई 2023 को देवसर में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन को लेकर तैयारी बैठक भी संपन्न हुई जिसमें तय हुआ कि अधिक से अधिक मंडल सेक्टर ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आदरणीय कमलनाथ जी के कार्यक्रम को सफल बनाते हुए उनके हाथों को मजबूत करने का कार्य करे ताकि भ्रष्टाचारी बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ 2023 में चुनाव लड़ कर कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल कर न्याय दिलाने का कार्य कर सके।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल जी द्वारा कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए बताया गया कि यह जीत बुराई पर अच्छाई की जीत है यह जीत हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व आदरणीय राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का सफल परिणाम है एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्लीकार्जुन खडगे जी श्रीमती प्रियंका गांधी जी की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है हम राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हैं द्य आज कर्नाटक की जनता पर इन धोखे बाजो का जुमले बाजो का जादू नहीं चला यह लोग धर्म को लेकर जो राजनीति करते आए जिसमें हम सब के आराध्य हनुमान जी को भी नहीं छोड़ा लेकिन पासा उल्टा पड़ा इनकी झूठ फरेब नहीं चली और जनता इनको मुंहतोड़ जवाब दी और इसी तर्ज पर आने वाले समय में 2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता भी इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी और हमारे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी और यहां भी खुशहाली आएगा आज चारों तरफ महागाई भ्रष्टाचारी बेरोजगारी व्याप्त है जिसके खिलाफ कांग्रेस लड़ाइयां लड़ रहा है कांग्रेस विचारधारा को जनता हमेशा भरोसा जताई है और जो परिणाम स्वरूप आज कर्नाटक में देखने को मिला आगे भी जनता भरोसा जताते हुए कांग्रेस की सरकार बनाएगी और कांग्रेस का विचारधारा देश में उन्नति समृद्धि लाने का कार्य हमेशा करते आया था और ऐसे ही मौका आने पर आगे भी करता रहेगा । इस दौरान मोहम्मद शाहनवाज(मिन्हाज) संगठन मंत्री जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर, श्री विनोद सिंह प्रदेश प्रतिनिधि एवं ब्लाक अध्यक्ष मोरवा, श्री कृष्णा प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, श्री रविकांत सोनी ब्लॉक अध्यक्ष, श्री चंद्रिका प्रसाद पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष हिर्रवाह, श्री केडी सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, श्री मनोज दुबे अध्यक्ष किसान कांग्रेस, श्रीमती बंतो कौर पार्षद एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, श्रीमती सुषमा वर्मा संगठन मंत्री मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने कांग्रेस की प्रचंड जीत की खुशी में मिठाई बांटकर मनाया जश्न
वैढ़न,सिंगरौली। अधिवक्ता संघ सिंगरौली के सदस्यों ने कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की जीत की खुशी में मिठाई बांट कर मनाया जश्न , अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं भ्रष्टाचार से आम जनमानस तंग होकर एवम कर्नाटक की जनता ने लोकतंत्र व संविधान के रक्षक श्री राहुल गांधी जी के त्याग एवं तपस्या से प्रेरित होकर भाजपा को नकारा है।मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत इससे भी बड़ी होगी, अधिवक्ता संघ सिंगरौली के लोकप्रिय उपाध्यक्ष अवनीश दुबे ने कहा कि निश्चित रूप से गरीब किसान मजदूरों की जीत हुई है देश में कांग्रेस की लहर है इसी तरह प्रचंड बहुमत में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी उक्त अवसर पर अधिवक्ता संघ सिंगरौली के अवनीश दुबे, अधिवक्ता संघ सिंगरौली के वर्किंग कमेटी के सदस्य उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट, गंगा प्रसाद साह, प्रदीप रजक, के के सिंह, सुरेश जयसवाल ,नीरज शुक्ला ,आरके साह, गौरी शंकर शुक्ला, मन्नान खान ,अरविंद साह, बाबूराम जायसवाल, अलाउद्दीन खान, सुनील जायसवाल, रमाशंकर शाह, आरएन सिंह ,विजेंद्र जयसवाल,अमरिंदर सिंह, रामदास शर्मा, अशोक पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।