मध्य प्रदेश

कांग्रेस की कर्नाटक की जीत भारत जोड़ो यात्रा की सफलता: ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सिंगरौली में भी जगह-जगह जश्र का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (परिवहन प्रकोष्ठ) ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कर्नाटक विधान सभा के नतीजों ने कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ा दिया है, वहां की जनता ने बता दिया है धन बल,छलबल ,झूठे जुमलों तथा संस्थाओं के दुरुपयोग से चुनाव नही जीते जा सकते, हमारे नेताओं तथा वर्तमान नेतृत्व ने सदैव मुहब्बत और भाईचारे की राजनीति की है।  राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस जनों का मनोबल तो बढ़ा ही था पूरे देश ने उनके मुहब्बत एवम भाईचारे के संदेश को महत्व दिया है इसी का परिणाम है कि वहां की प्रबुद्ध जनता ने इतना प्रचंड बहुमत दिया है।

ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि झूठे जुमलों से चुनाव नही जीता जा सकता। आज विपक्ष एक जुट हो चुका है , आने वाले चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित है।  झारखंड, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव तो हम जीत ही रहे है, केंद्र में भी सभी दल मिलकर अपनी सरकार बनायेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV