दिल्ली में आंदोलनरत कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

वैढ़न,सिंगरौली। गुरूवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा दिल्ली में धरनारत कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर सिंगरौली को सौंपा गया। जिसमें इंटक, एआईटीयूसी, एमएमएस, सीटू के प्रतिनिधि शामिल थे।
संयुक्त श्रमिक संगठनों की रैली माजन मोड़ से सैकड़ों की संख्या में निकलकर कलेक्ट्रेट गई और कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया की जंतर मंतर दिल्ली में धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों पर बीते 28 मई 2023 को पुलिस द्वारा जो अत्याचार किया गया उसकी जांच कर पुलिस पर कार्यवाही की जाय तथा अंतराष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों पर शोषण करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाय।
रैली में संयुक्त श्रमिक पदाधिकारी बिरेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष इंटक, संजय नामदेव, जिलाध्यक्ष,एटक, अजय कुमार, महामंत्री एटक, पी. एस. पांडे, जिलाध्यक्ष सीटू, सुरेश कुमार दुबे, इंटक, एम. पी. अग्निहोत्री, महामंत्री, एमएमएस, अशोक कुमार धारी, महामंत्री, सीटू आदि बड़ी संख्या में श्रमिक पदाधिकारी शामिल थे।