विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

वैढ़न,सिंगरौली। सोमवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के चटका बस्ती में रहने वाले 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई। युवक को ढूंढने निकले परिजनों ने जब छत पर पड़े युवक की लाश देखी, तो वह आवक रह गए। घटना की जानकारी लोगों को लगने के बाद बात आग की तरफ फैली। आनन-फानन में मोरवा पुलिस को जानकारी दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भिजवाया।
मृतक के पिता जितेंद्र प्रसाद साकेत ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई है कि उनके लड़के सूरज साकेत डीजे में काम करता था और कल करीब रात 1 बजे किसी के कार्यक्रम से लौटा था। वह सुबह 4 बजे घर से कपड़े बदल प्लास लेकर निकल गया था। जब सुबह 5 बजे तक नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इसी बीच उन्हें पता चला की उसका शव छत पर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके शरीर पर करंट लगने के कारण उसका शरीर अकड़ गया था, तथा इसकी चमड़ी जगह जगह से निकल गई थी। मृतक सूरज वहां क्या क्यों था और किस कारण से उसकी मौत हुई इस पूरे मामले पर पुलिस विवेचना कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस प्रकरण में मर क्रमांक 40/23 धारा 174 जा फौ कायम कर विवेचना में लिया है।
İzmir Havuz güler yüzlü ve deneyimli personeli ile yüzme havuzu sektörünün öncülerinden olup, profesyonel anlamda proje ile havuzun alt yapısından başlayarak mekanik, tesisat, çevre düzenlemesi ve servisine kadar bütün aşamalarıyla anahtar teslimi alternatif havuz teknikleri kullanan ender firmalardandır. İ