मध्य प्रदेश

सिंगरौली पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं को देगी आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण

वैढ़न,सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा सिंगरौली में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम- जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण अभियान का किया गया शुभारंभ।उक्त कार्यक्रम में श्री मो. यूसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली, श्रीमती हिमाली पाठक, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, निरीक्षक थाना प्रभारी महिला, निरीक्षक यू.पी. सिंह थाना प्रभारी मोरवा, उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री एवं जूडो, कराटे, मार्शल आटर््स स्पेशलिस्ट मौजूद रहे।

प्रत्येक संवर्ग के लिये होगा प्रशिक्षण: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण पर कोई भी कामकाजी, ग्रहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था की महिलाओं एवं बालिकाओं तथा जो अभिभावक अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते हैं वह निर्धारित प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते है।

निरंतर रूप से चलाया जायेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाया जायेगा, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पूर्णतया निशुल्क है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुपरविजन राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) द्वारा किया जाएगा।

मुशकिल स्थिति से निकलने के लिये दिये जायेगे गुरूमंत्र: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला एवं बालिकाओं को ट्रेनिंग में खुद की रक्षा, आत्मनिर्भरता और भय मुक्त होने की कलाओं को सिखाया जायेगा। जिसमें बालिकायें विपरीत परिस्थितियों में निकलना, हाथ छुड़ाना, वीक जोन पर हमला कर खुद को सुरक्षित जोन में रखने को लेकर डेमोस्ट्रेशन किया. जायेगा। अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में प्रशिक्षित किया जाना पुलिस का मुख्य उदेश्य रहेगा। बालिकाओं को मजबूत बनाने और आत्म सुरक्षार्थ के लिए प्रेरित किया जायेगा।
महिला पुलिस अधिकारियों नें सुरक्षा के दिये महत्वपूर्ण टिप्स: उक्त कार्यक्रम में एस.डी.ओ.पी. चितरंगी हिमाली पाठक, निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री के द्वारा बालिकाओं को आपत स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक टिप्स दिये गये।

प्रशिक्षण का लिया जायेगा फीडबैक: प्रशिक्षण कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से प्रशिक्षण को लेकर फीड बैक प्राप्त किया जायेगा ताकि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक से अधिक सशक्त बनाया जा सके।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV