वीरांगना महारानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ 23 को प्रात: 8 बजे महुली गांव से
वैढ़न,सिगरौली। सिंगरौली जिले के विधानसभा क्षेत्र धौहनी के ग्राम महुली से वीरांगना महारानी दुर्गावती गौरव यात्रा श्रीमती हिमांद्री सिंह सांसद जिला शहडोल प्रभारी एवं सह प्रभारी कुवर सिंह टेकाम विधायक विधानसभा क्षेत्र धौहनी सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 23 जून 2023 को प्रात: 8 बजे वीरांगना महारानी दुर्गावाती गौरव यात्रा का सुभारंभ होगा। वही यह यात्रा प्रात: 8 बजे महुली से प्रारंभ होकर 9 बजे धौहनी पहुचेगी। तथा 9:30 बजे रजनिया, 10 बजे कछरा पहुचेगी। यात्रा कछरा से चलकर 10:30 बजे धनवाही, 10:45 बजे निगरी, 11:15 बजे निवास, यात्रा 11:30 बजे पोड़ी पहुचेगी। सभी स्थलो पर गौरव यात्रा का विधिवत स्वागत किया जायेगा।
गौरव यात्रा 12:30 बजे महुआ गाव, 12:45 बजे भरसेड़ी तिराहा, 1:15 बजे परासी, 1:30 बजे भरसेड़ा, 1:45 बजे झारा, 2:15 बजे चमारी डोल पहुचेगी। तत्पश्चात 2:45 बजे भूईमाड़ा जिला सीधी में प्रवेश करेगी। सभी स्थलो पर जहा यात्रा का स्वागत किया जायेगा वही कुछ स्थलो पर सभा का भी आयोजन किया जायेगा। गौरव यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री अरूण परमार पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरेशी द्वारा संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियो सभा के दौरान शांति एवं सुरंक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।