मध्य प्रदेश

पार्टी एवं संगठन को विस्तार देने के लिए सोलहों मंडल मे विस्तारक रवाना

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त जिले के समस्त मंडलों मे प्रवास पर आये विस्तारकों को आज उनके गंतव्य मंडलों की ओर रवाना किया गया। भारतीय जनता पार्टी का जो देश व्यापी महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है उस अभियान के तहत पार्टी ने समस्त मंडलों मे अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को विस्तारक की भूमिका मे भेजा है। उसी क्रम मे आज जिला सिंगरौली मे विभिन्न क्षेत्रों से आये विस्तारकों को उनके मंडलों की ओर रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व मे जिला  कार्यालय मे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रवास पर पधारे समस्त विस्तारकों का पुष्प माला से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें अपने गंतव्य मंडल की ओर प्रस्थान कराया गया। समस्त विस्तारक अपने मंडलों मे आगामी 10 दिवसों तक प्रवास पर रहेंगे तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के विस्तार एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण का‌ कार्य करेंगे।

समस्त विस्तारक प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता हैं जो मंडल स्तर से बूथ‌ स्तर तक‌ के सांगठनिक क्रिया कलापों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी के विस्तार मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। विस्तारक के रुप मे आये विस्तारकों मे प्रवीण श्रीवास्तव सिंगरौली, वीरेंद्र केसरी जयन्त, आलोक श्रीवास्तव विंध्य नगर, दिलीप पांडेय बैढ़न, विनीत मोहवान तियरा, अजय शंकर पाण्डेय खुटार, सौरभ राय रजमिलान, लक्ष्मी नारायण मौर्य माडा़, देव कुमार भट्ट लंघाडोल, विजय निसार सरई, राजवीर सिंह बरगवां, दीपक अग्रहरि गोरबी, मनोज सिंह चितरंगी, सूर्य यादव बगदरा, विनोद दुबे जियावन एवं अंकित राय निवास मंडल के विस्तारक बनाकर भेजे गये‌ हैं। विस्तारकों के स्वागत समारोह कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला‌ महामंत्री दिलीप शाह, लालपति साकेत, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, संदीप झा, एक्तिस चंद्र वैश्य तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV