मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश को कर्ज में डूबा दिया: अमित द्विवेदी

सिंगरौली विधानसभा के सोलंग में नारी सम्मान का कराया गया पंजीयन

वैढ़न,सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोलंग के हरिजन बस्ती में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। नारी सम्मान योजना के पंजीयन के दौरान दो सैकड़ा के करीब महिलाओं का पंजीयन कराया गया। पंजीयन के उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है मध्य प्रदेश की ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि कर्ज के तले पूरी तरीके से दब चुका है। यही वजह है कि रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं में भारी बढ़ोतरी भाजपा सरकार में हो रही है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को मध्यप्रदेश से हटाना जरूरी हो गया है। हम सब संकल्प लें कि मध्यप्रदेश में इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगेऔर मध्य प्रदेश को कर्ज से मुक्त कराएंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन लिया है कि जो वादा मध्य प्रदेश की जनता से कर रहे हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे। नारी सम्मान को झुकने नहीं देंगे। नारी सम्मान का जो फार्म भरवाया जा रहा है और जो वादा किया गया है वह पूरा करने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है।

 

वही श्री द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जीत दिलाये। आप सभी का साथ मिलेगा तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की प्रगति के पथ पर ले जाने का लक्ष्य कांग्रेस ने लिया है। इस दौरान मंडलम अध्यक्ष पूर्व सरपंच लोलर दुबे, जनपद सदस्य झुमुकलाल प्रजापति, मंडलम अध्यक्ष मुज्जमिल हुसैन, समाजसेबी मनोज श्रीवास्तव, युवा सचिव अंकित शुक्ल, चकवर्ती जायसवाल, रमाशंकर पनिका, रहीश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV