फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु की गई ईनाम की उदघोषणा

वैढ़न,सिंगरौली। दिनांक 20.06.23 को फरियादी जवाहर बैगा पिता लछिमन बैगा उम्र 42 साल निवासी मुडवानी बैगा बस्ती जयंत थाना विन्ध्यनगर ने रिपोर्ट किया की मेरे तीन पुत्र एवं दो पुत्री है। पिछले साल बस्ती से कुछ दूर पहाड़ मे ऊपर दूसरा घर बनाया हूँ, जिसमें मेरा छोटा लड़का सागर बैगा रहता था। सुबह एवं शाम घर में खाना खाने आता था किन्तु एक दिन सुबह करीबन 11:00 बजे ऊपर वाले घर से नीचे आया और खाना खाकर ऊपर वाले घर में चला गया। रोजाना 4.00 बजे के लगभग नीचे वाले घर में वापस आ जाता था, आज वापस घर नहीं आया तो लडके को फोन लगाया तो घंटी बज रही थी, लेकिन फोन नहीं उठाया तब मै ऊपर वाले घर में गया तो देखा की लडका सागर चारपाई में लेटा था, आवाज दिया तो कुछ नहीं बोला तब लड़के को उठाकर देखा तो उसके दाहिनी आंख के ऊपर ललाट के पास चोट का निशान था तथा गर्दन में भी चोट का निशान बना है। तथा लड़के सागर की मृत्यु हो चुकी थी।
रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 27 / 23 धारा 174 जा.फौ. कायम किया जाकर जाँच की गई। सम्पूर्ण जाँच उपरान्त दिनांक 21.06.23 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0क0 320 / 23 धारा 302 ताहि पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है किन्तु हर संभव प्रयास के बावजूद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी नहीं हो पा रही है। अत: प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के संबंध में जो कोई माकूल सूचना देगा या पतासाजी करायेगा या मदद करेगा जिसके फलस्वरूप गिरफ्तार किया जा सके।अज्ञात आरोपियों के संबंध में सटीक सूचना देने वाले को 5000/- (पांच हजार रूपये) नगद पुरुस्कार की घोषणा की गई।