सांगठनिक विस्तार के तहत भाजपा ने जिले मे गठन किये चार नये मंडल

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक विस्तार के तहत जिले मे चार नये मंडलों का गठन किया है, ये मंडल चितरंगी विधानसभा एवं सिंगरौली जिले मे आने वाली आंशिक सिहावल विधानसभा क्षेत्र में किये गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने नवीन मंडलों तथा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आधिकारिक रूप से नवगठित मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा प्रदेश कार्यालय को पूर्व मे ही भेज दी थी। नवगठित मंडलों मे चितरंगी विधानसभा अंतर्गत कर्थुआ, मौहरिया एवं बगैया हैं तथा सिहावल विधानसभा अंतर्गत नौढ़िया मंडल है। जियावन मंडल अध्यक्ष ध्रुवेंद्रनाथ चतुर्वेदी को उनके निवास क्षेत्र के आधार पर नौढ़िया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है तथा जियावन मंडल की जिम्मेदारी राज नारायण गुप्ता को दी गई है।
इसी प्रकार चितरंगी के वर्तमान मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद बैस को उनके निवास क्षेत्र के आधार पर मोहरिया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है तथा नवगठित मंडलों मे विद्यासागर तिवारी को कर्थुआ मंडल का अध्यक्ष, रामजी गुर्जर को बगैया तथा प्रकास नारायण जायसवाल को चितरंगी मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों कोबधाई प्रेषित की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उनके नवीन दायित्व पर प्रसन्नता जाहिर की है। समसत नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश एवं जिला संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा अपने दायित्वों को निष्ठा एवं लगन से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई है।