जिला स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता संपन्न
चयनित खिलाड़ी ग्वालियर में राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना दमखम दिखाएंगे

वैढ़न,सिंगरौली। जिला स्तरीय सब- जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता सिंगरौली वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिता में सांडा एवं ताउलू स्पर्धा विभिन्न भार वर्ग एवं आयु वर्ग में आयोजन हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह रही। उपरोक्त सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने कहा कि वुशु मार्शल आर्ट एक उत्कृष्ट खेल के साथ आत्मरक्षा का बेहतर विधा है। उपरोक्त खेल के माध्यम से जहां अपने को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाया जा सकता है। वही खेल के माध्यम से अपने देश का सम्मान बढ़ाया जा सकता है। आज के परिवेश में इस विधा को विशेषकर बालिकाओं को सिख कर अपने को सशक्त बनाने की जरूरत है। निम्नलिखित चयनित खिलाड़ी सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अदिती दुबे (विंध्यनगर), इशांत पटेल( सिंगरौली) ताउलू स्पर्धा में हिस्सा लेंगे वही शरीफ खान 40 किलो भार वर्ग, प्रतिभा रानी नायक 45 किलो भार वर्ग एवं अदिती सिंह 60 किलो भार वर्ग सांडा स्पर्धा अपना दमखम दिखाएंगे। यह आयोजन ग्वालियर में 15 जुलाई से 16 जुलाई तक संपन्न होगा। वही सिंगरौली जिले से स्टेट रेफरी का ट्रेनिंग एवं एग्जामिनेशन हेतु खुशबू साकेत, मुकेश कुमार साकेत, रेनू कुमारी सोनी, वंदना प्रजापति एवं अदिती 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जो स्टेट रेफरी का ट्रेनिंग एवं एग्जामिनेशन हेतु ग्वालियर जाएंगे। उपलब्धि पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित राज,ऊर्जांचल स्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति मौर्या, उपाध्याय विकास शुक्ला,सत्येंद्र कुमार दुबे, गोपालजी श्रीवास्तव,एनटीपीसी वीवा के जनरल सेक्रेटरी सौरव कुमार, श्रीमती शिखा दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।