मध्य प्रदेश

रामबृज कुशवाहा बने बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, हर्ष

 

वैढ़न,सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार बेरोजगारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी महामंत्री म.प्र. कांग्रेस कमेटी प्रभारी बेरोजगार प्रकोष्ठ के अनुषंशा पर रामबृज कुशवाहा को सिंगरौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र मे उल्लेख है की बेरोजगार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। आशा है कि कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की भावना एवं कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता के साथ अपनी अध्यक्षीय गरिमा को ध्यान में रखते हुए संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को गतिशीलता प्रदान करेंगे। कृपया आप अपने कार्य के प्रतिवेदन से समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहें।

रामबृज कुशवाहा को सिंगरौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर ज्ञानेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण,अरविंद सिंह चंदेल शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी,संगठन महामंत्री ग्रामीण बालमुकुंद परिहार, संगठन महामंत्री शहर मिनाज खान, पार्षद राम गोपाल पाल, पार्षद शेखर सिंह पार्षद अनिल,पार्षद रविंद्र पटेल, अखिलेश पांडे जिला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष ,ब्लॉक संगठन मंत्री, मंडलम ,सेक्टर सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV