यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

वैढ़न,सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरुकता हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर में दिनांक 07.07.2023 से 06.09.2023 तक दो माह का अभियान चलाया जाकर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एंव चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना यातायात द्वारा दिनांक 16.07.2023 को शहर के अलग-अलग स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जागरुकता कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटवेल्ट अवश्य लगाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम जनता को यातायात नियमों के पालन करने हेतु पम्पलेट का वितरण एवं वाहनों में स्टीकर भी लगाया गया एवं आम जनता से स्वयं एवं रिस्तेदार, परिवार के लोगों को भी यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाईस दी गई। साथ ही नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध आज दिनांक को 37 बिना हेलमेट एवं 13 सीटवेल्ट न लगाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामायण मिश्रा, सउनि सुखदायक रावत, सउनि शि सिंह, सउनि कुंजलाल पटेल एवं समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा।