मध्य प्रदेश

नीरज सिंह परिहार बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी की मीडिया की नई टीम घोषित

वैढ़न,सिंगरौली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सिंगरौली जिले की नई मीडिया टीम घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने पिछले दिनों मीडिया टीम के नामों की अनुशंसा प्रदेश कार्यालय को भेज दी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज सिंह परिहार को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मे सह मीडिया प्रभारी के रूप मे कार्य कर रहे नीरज सिंह परिहार अब जिले के मीडिया प्रभारी होंगे । इसके अतिरिक्त दो सह मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है जिसमे राज कुमार कुशवाहा एवं दीपक पाण्डेय को जिले का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है तथा संगठन के लिये दुगनी ताकत के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV