मध्य प्रदेश

सिंगरौली में विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

वैढ़न,सिंगरौली। विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के द्वितीय चरण के प्रथम दिवस का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से किया गया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा अभिमन्यु अभियान की मारुति वैन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया। साथ ही बाइक रैली भी रवाना की गई।मारुति वैन के चारों तरफ अभिमन्यु अभियान के पोस्टरों को चस्पा किया गया है। इसके अतिरिक्त मारुति वैन में एलईडी टीवी प्रचार-प्रसार हेतु उपलब्ध है। जिसके माध्यम से अभिमन्यु अभियान के विभिन्न वीडियोज अलग-अलग स्थानों पर लगातार दिखाए जाएंगे। मारुति वैन एवं बाइक रैली एसपी ऑफिस से होते वह मस्जिद तिराहा, टॉकीज तिराहा, तुलसी मार्ग, अंबेडकर चौक एवं थाना रोड बैढ़न एवं अन्य स्थानों पर जाकर प्रचार प्रसार किए।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थाना/चौकी अंतर्गत अलग-अलग विभिन्न 15 स्थानों पर अभिमन्यु अभियान के द्वितीय चरण के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरुक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। विशेष जागरुकता अभियान ÓÓअभिमन्युÓÓ का द्वितीय चरण दिनॉक 01.08.2023 से 15.08.2023 तक संचालित होगा।

अभियान के उद्देश्य
1. बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने हेतु जागरुक किया गया।
2. महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनने हेतु प्रेरित किया गया।
3. शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराया गया।
4. समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
5. प्रारंभिक अवस्था से ही प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
6. युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव रखने की शिक्षा दी गई।
7. वर्तमान में तकनीकों के माध्यम से समाज में जो अश्लीलता व्याप्त है, उनसे दूर करने सम्बन्धी बातें बताई गई। शिक्षा के महत्व को समझाया गया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV