मध्य प्रदेश

विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के तहत लगातार जारी है जागरूकता कार्यक्रम

वैढ़न,सिंगरौली। विशेष जागरूकता अभियान ”अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में लगातार जन जागरूकता अभियान के आयोजन किये जा रहे है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इसी क्रम मे महिला थाना प्रभारी अर्चना दिवेदी द्वारा शासकिय उत्कृष्ट विद्य़ालय वैढ़न, में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित छात्र समूह को अभिमन्यु अभियान के प्रत्येक उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताकर जागरुक किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 03.08.2023 को अभियान के दौरान समस्त थाना/चौकीयों द्वारा अलग- अलग विद्यालयों, बस्तियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाकर विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यू के द्वितीय चरण अन्तर्गत प्रचार प्रसार किया गया। उपस्थित छात्र -छात्राओ एवं आम जन को अभियान के उद्देश्यो के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया। अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट को विशेष स्थानों पर रखा गया। अभिमन्यु शुभंकर के साथ लगभग 500 लोगो ने अपनी- अपनी सेल्फी ली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई कि – मैं शपथ लेता हूं कि मैं अभिमन्यु समाज में व्यापक नशा, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूंगा। साथ हि महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही विद्य़ालयो में प्रश्नावली के लगभग 250 सेट वितरित कर हल करवाये गये। जिले में आयोजित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों अंतर्गत 3500 से 4000 स्कुल के छात्र व छात्रायो एवं आम जनमानस को जागरुक किया गया।

मारुति वैन में चस्पा पोस्टरो एवं एलईडी टीवी के माध्यम से पचौर, कचनी, तेलाई मोड़, गनियारी बलियारी आदि स्थानो पर लगातार प्रचार-प्रसार किया गया। जिसमें अभिमन्यु अभियान के विभिन्न वीडियोज अलग-अलग स्थानों पर लगातार दिखाए गए।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV