मध्य प्रदेश

अभिमन्यू अभियान के तहत जगह जगह लगाये गये जागरूकता के पोस्टर

वैढ़न,सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु का लगातार आयोजन कराया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।

इसी क्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों में जाकर अभिमन्यु अभियान से संबंधित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। स्टीकरों में अलग-अलग उद्देश्यों को वर्णित किया गया है। विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर का भी जिक्र किया गया है।जिले के अलग-अलग स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। अभियान में लगभग दस हजार लोगों के जनसमूह को अलग-अलग स्थानों में एकत्रित कर संबोधित कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 प्रश्नावली को हल कराया गया है।चौकी प्रभारी शासन उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सउनि के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक बागरी, महिला सुरक्षा शाखा से प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, मनोज गौतम चौकी शासन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में जाकर अभिमन्यु स्टीकरों को चस्पा कराए एवं व्यापार स्तर पर प्रचार प्रसार किए।

मारुति वैन के माध्यम से लगातार भ्रमण कराकर गनियारी, हिरवाह काम, शिवपहड़ी, शासन, आजाद मोड़ में टीवी के माध्यम से वीडियो दिखाए गए, अभिमन्यु गीत चलाया गया एवं व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार किया गया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV