मध्य प्रदेश

अमृत विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं को दी गयी अभिमन्यू अभियान की जानकारी

वैढ़न,सिंगरौली।  महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी द्वारा अमृत विद्यापीठ विद्यालय विंध्यनगर जाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों को चर्चा कर विस्तृत रूप से बताया गया। महिला थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने उपस्थित छात्रों से पूछा कि आज के समय में अभिमन्यु की आवश्यकता क्यों पड़ी ? एक छात्र ने बताया कि अर्जुन पुत्र अभिमन्यु काफी बहादुर योद्धा थे और वह बुराइयों के खिलाफ लड़े थे। तो हमें भी बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठानी हैं एवं समय रहते पुलिस विभाग को सूचना देनी है। हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करना है।

महिला थाना प्रभारी विस्तार पूर्वक बताया कि महाभारत काल के महान योद्धा अर्जुन पुत्र अभिमन्यु जिन्होंने चक्रव्यूह तोड़ने का ज्ञान मां के गर्भ में रहकर प्राप्त किया था। इस प्रकार आज के समय परिवेश में हम सभी को प्रारंभिक दौर से ही नशा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता जैसी बुराइयां जो कि समाज में महिला सम्मान व सुरक्षा के विरुद्ध हैं, के बारे में जानना है एवं उन्हें रोकने के लिए आगे आना है। अभिमन्यु अभियान का शुभंकर एक 16 से 25 वर्षीय एक शिक्षित एवं संस्कारवान युवक है जो सामाजिक बुराइयों में चक्रव्यूह जैसे अशिक्षा, नशा, अश्लीलता, दहेज, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह को तोड़कर लैंगिक समानता के आधार पर समाज में महिलाओं को सह अस्तित्व प्रदान करता है।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों में जाकर अभिमन्यु अभियान से संबंधित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। स्टीकरों में अलग-अलग उद्देश्यों को वर्णित किया गया है। अभियान में लगभग पांच हजार लोगों के जनसमूह को अलग-अलग स्थानों में एकत्रित कर संबोधित कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 प्रश्नावली को हल कराया गया है।महिला सुरक्षा शाखा से प्रधान आरक्षक आशीष बागरी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

मारुति वैन से लगातार हो रहा प्रचार प्रसार: मारुति वैन के माध्यम से लगातार भ्रमण कराकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में टीवी के माध्यम से वीडियो दिखाए गए, अभिमन्यु गीत चलाया गया एवं व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार किया गया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV