कलेक्टर होगे स्वातंत्रता दिवस समारोंह के मुख्य अतिथि

वैढ़न, सिंगरौली। जिले भर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोंह उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा। आजादी के अमृत महोंत्सव के तहत जिला स्तरीय भव्य समारोंह का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंगरौली श्री अरूण परमार होगे। मुख्य अतिथि प्रात: 8:58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुचेगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वाजा रोहरण कर परेड की सलामी लेगे।
ध्वाजा रोहण के बाद सामूहिक रूप राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा। मुख्य अतिथि श्री परमार द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। समारोंह में प्रात:9:38 बजे हर्ष फायर किया जायेगा। इसके बाद विभिन्न दलो द्वारा आर्कष परेड की प्रस्तुति की जायेगी। वही समारोंह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा खुशियों के प्रतिक गुब्बारे उन्मुक्त गगन में छोड़े जायेगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि परेड मेंं शामिल दलो के परेड कमान्डरों से परिचय प्राप्त करेगे। तदुपरांत विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।