मध्य प्रदेश

विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के तहत विभिन्न थानों व चौकियों में जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

वैढ़न,सिंगरौली। विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु अंतर्गत विभिन्न थाना चौकी अंतर्गत व्यापक रूप से जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों के चक्रव्यूह जैसे अशिक्षा, नशा, अश्लीलता, दहेज, भ्रुण हत्या, असंवेदनशीलता, रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।


थाना बरगवां से उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, सउनि पंकज सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक रामकली पनिका ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां जाकर, थाना नवानगर से सउनि पिंटू राय, प्रधान आरक्षक रामसुख यादव, श्यामवती सिंह, राजा ठाकुर ने हाई स्कूल नवानगर, डॉ अंबेडकर हाई स्कूल निगाही जाकर अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों के बारे में उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।चौकी प्रभारी बंधौरा संदीप नामदेव द्वारा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कर्सुआ जाकर अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों के बारे में उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेकर जगह-जगह अभिमन्यु स्टीकर चस्पा किए। इसके साथ ही मारुति वैन में एलईडी टीवी के माध्यम से लघु फिल्मों को शहरी एवं ग्रामीण अलग-अलग स्थानों पर चलाकर दिखाया गया एवं व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार किया गया।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV