मध्य प्रदेश

500 मे गैस सिलेंडर एवम 1500 रु सम्मान निधि देगी कांग्रेस की सरकार: अमित द्विवेदी

सिंगरौली विधानसभा मे लगातार कांग्रेस वचन पत्र गारंटी योजना का रथ कर रहा प्रचार

वैढ़न,सिंगरौली।  सिंगरौली विधानसभा मे लगातार 11 वे दिन 17 अगस्त को ग्राम सरईझर, करकोशा, धतूरा, हरदी, झिगुरदह, मोरवा, पडरी, सोलंग,मुंहेर,खमरिया, ओखराबल,चरगोड़ा, बरहपान होते हुए गोभा,बरदघटा सहित कई गावो मे कांग्रेस की 5 गारंटी योजना का रथ प्रचार वाहन से कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के आयोजकत्व में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेश के वचन पत्र गारंटी योजना को आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजित नुक्कड़ सभा मे प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के पांच वचन पत्र में वादा किया गया है कि 2023 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपए में प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को बिना शर्त के आधार पर 1500 रुपए हर महीने दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हर घर को 100 यूनिट तक मुफ्त और 200 यूनिट तक हाफ बिजली प्रदान की जाएगी।

 

वचन पत्र में आगे कहा गया है कि पुरानी पेंशन योजना कांग्रेस की सरकार आएगी तो लागू की जाएगी। श्री द्विवेदी ने आगे कहा की किसानों को बाढ़ अतिवृष्टि और ओलावृष्टि सहित कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का मुआवजा भी शिवराज सरकार ने सही समय पर नहीं दिया है। इन हालात को बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी कृत संकल्पित है।  कहां किसानों को मुफ्त बिजली देंगे। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम किसानों को सही समय पर और सही मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराएगे। साथ ही उन्हें न्याय उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य समय पर उपलब्ध होगा।

श्री द्विवेदी ने आगे कहा की इस तरह कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश के किसान को मुसीबत से खुशहाली की तरफ ले जाएगी और मध्य प्रदेश के किसान की आमदनी देश के समृद्ध राज्यों के किसानों से मुकाबला करेगी द्य कांग्रेस पार्टी किसान एवं समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए संकल्पित है द्य यह रथ यात्रा सिंगरौली विधान सभा मे लगातार ग्राम सरईझर, करकोशा, धतूरा, हरदी, झुगुरदह, मोरवा, पडरी, सोलंग,मुंहेर,खमरिया, ओखराबल,चरगोड़ा, बरहपान होते हुए गोभा (बरघटा) में पहुंच कर कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। जहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। उक्त अवसर पर कार्य कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज शाह ,अरविंद कुमार दुबे, सरपंच अशोक जायसवाल,चक्रवर्ती जायसवाल ,राजेंद्र सिंह गोड, इश्तियाद बैग,इमदाद बैग उप सरपंच गोभा,नजीला शेख, अब्दुल रकीम,जागबली सिंह गोड सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV