शासकीय कन्या हाई स्कूल पंजरेह में आयोजित किया गया आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा

वैढ़न,सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में शासकीय कन्या हाई स्कूल पंजरेह में आयोजित किया गया आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल पंजरेह में उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर स्वयं की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान बताया गया कि आज हम सभी को विदित है किमहिलाओं / बालिकाओ के लिये आज के समय में स्वयं की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित होना कितना आवश्यक है। सेल्फ डिफेंस में कुछ ऐसी तकनीकें होती हैं जिनसे बालिकाएं एवं महिलाएं स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वयं भी सशक्त हो सकती हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति एवं बालिकाओं/ महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान स्वयंसिद्धा के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाओं से बचाएगा एवं स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनाएगा।
विद्यालय में उपस्थित छात्राओं ने रुचि लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। गणेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित लगभग 500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।शासकीय कन्या हाई स्कूल पंजरेह की एक दिव्यांग छात्रा जो व्हीलचेयर के सहारे चलती है, को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय महिला सुरक्षा शाखा से प्रधान आरक्षक आशीष सिंह बागरी, सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।