मध्य प्रदेश
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा का लम्बी बीमारी से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वैढ़न,सिंगरौली। भाजयूमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व सिंगरौली कुश्ती दंगल के प्रणेता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश शर्मा का लम्बी बीमारी के बाद दु:खद निधन हो गया। श्री शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
ज्ञात हो कि श्री शर्मा लम्बे समय से राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। पिछले कुछ वर्षों से उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट देखी गयी थी। श्री शर्मा के निधन से भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दलो के लोगों तथा समाजसेवियों ने दु:ख व्यक्त किया है।