मध्य प्रदेश
भाजपा युवा मोर्चा सिंगरौली द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के जन्मदिवस पर किया गया वृक्षारोपण, मरीजों में हुआ फल का वितरण

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का जन्मदिवस भाजयुमो सिंगरौली जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल की अगुवाई में विविध कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।
भाजयुमो सिंगरौली द्वारा अपने यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर वृहद वृक्षारोपण किया गया। तथा चिकित्सालय में जाकर मरीजों में फल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , ज़िला महामंत्री रामेश्वर दास गुप्ता, जयन्त मण्डल अध्यक्ष अरविन्द बैस, ज़िला कार्यालय मंत्री प्रदीप पांडेय, मण्डल मंत्री जयन्त पिंटू अग्रहरी, सुशील पनिका, आनन्द पनिका , मण्डल महामंत्री जयंत अभिषेक मिश्रा ,मण्डल उपाध्यक्ष सुशील दुबे, उमेश शाह, गौतम जी, एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।