ब्रह्मकुमारी सेवाकेन्द्र विन्ध्यनगर में मनायी गयी राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्यतिथि

वैढ़न,सिंगरौली। ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र विंध्यनगर सिंगरौली द्वारा आज 25 अगस्त, संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का 16वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। ब्रह्माकुमारीस के विश्व भर में सभी सेवाकेंद्रो द्वारा यह दिन विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपल्क्ष में सिंगरौली सेवाकेंद्र पर आज योग भ_ी कार्यक्रम आयोजित हुआ द्य इस मौके पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शोभा बहन ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन की प्रेरणादाई स्मरण सुनाई ।
दादी 1969 से 2007 तक ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका रही एवं संस्था के सभी दायित्वों को संभाला। उनके कुशल नेतृत्व का कमाल रहा कि संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ ने गैर सरकारी संस्था के तौर पर आर्थिक एवं सामाजिक परिषद का परामर्शक सदस्य बनाया एवं यूनिसेफ ने भी अपने कार्यों में अपना सहभागी बनाया। दादी के नेतृत्व में संस्था ने विश्व शांति हेतु कई रचनात्मक एवं सार्थक कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए द्य उनके द्वारा विभिन्न देशों में भी ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र खुले और पूरे विश्व में भारत की संस्कृति, सभ्यता का प्रसार किया गया द्य नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत थी। एक छोटे से वृक्ष की भांति संस्था को पूरे विश्व में वटवृक्ष की भांति फैलाया।
दादी जी का व्यक्तित्व बिल्कुल साधारण था। कोई भी दादी जी से मिलते तो उन्हें अपनी मां का अनुभव होता था चाहे कोई भी उम्र, जाती ,धर्म का व्यक्ति हो सभी को एक समान अपनापन का अनुभव होता था। दादी जी ने भारत के कोने-कोने में ईश्वरीय ज्ञान का अनोखा प्रकाश फैलाया एवं पूरे विश्व में परमात्मा शिव का परचम लहराया। दादी ने परमात्म ज्ञान का संदेश देते हुए विश्व शांति का पाठ पढ़ाया । इस विशेष दिन पर दादी जी की दिव्य स्मृति को याद किया एवं शांति में बैठकर सभी भाई बहनों ने योग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी को ब्लेसिंग कार्ड दिए गए।