नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र की 9 अनाधिकृत कालोनिया हुई अधिकृत
सुराज कालोनी योजना का मुख्यमंत्री ने जबलपुर से किया शुभारंभ

वैढ़न, सिंगरौली। सुराज कालोनी योजना का शुभारंभ आज जबलपुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इसी तारतम्य में नगर पलिक निगम सिंगरौली क्षेत्र की 9 अनाधिकृत कालोनिया आज से अधिकृत हो गई। विदित हो कि नगर पलिक निगम सिंगरौली के परिषद हाल में नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे सहित मेयर इंन काउसिल की सदस्य एवं निगम के पार्षदो के गरिमामय उपस्थिति में सुराज कालोनी योजना का कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा जहा कई विकास कार्यो के साथ साथ कई जन कल्याणकारी योजनाओं का सुभारंभ कर पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान किया जा रहा है। वही ऐसे हितग्राही जिनके पास आवास नही था उन्हे प्रधानमंत्री आवास के साथ साथ मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना संचालित कर गरीबो को आवासो एवं भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज सुराज कालोनी योजना का सुभारंभ कर अब ऐसी अवैध कालोनिया जहा आवागमन पेयजल विद्युत व्यवस्था सहित कई विकास कार्य अवरूद्ध थे आज से ऐसे कालोनिया में भी अब विकास कार्य प्रारंभ होगे। उन्होंने इस कार्य के लिए मंच के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वही मेयर इंन काउसिल के सदस्य खर्शीद आलम के द्वारा भी अवैध कालोनियो को वैध करने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं खुशी जाहिर की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों सहित आम नागरिको के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर पार्षद संतोष शाह, भारतेन्दु पाण्डेय, आशीष बैस, परमेश्वर पटेल, सत्रुघन लाल शाह, अनारकली, राम मिलन भारती, राज बहादुर पनिका, पार्षद प्रतिनिधि अमरेश शर्मा, इन्द्रेश शाह, गेदा लाल शाह, अमृत यादव, बाबूलाल बंसल सहित नगर निगम के उपायुक्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, एसएन द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी राजस्व नवजीवन विहार भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ट लिपिक दिनेश दुबे, असरफ खान अध्यक्ष मिल्लत कालोनी, जम्मू बेग सहित वरिष्ट समाजसेवी आम जन उपस्थित रहे।