कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सिंगरौली प्रभारी के हाथों अरविंद दुबे व रामकेत को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

वैढ़न,सिंगरौली। कांग्रेस सिंगरौली लगातार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य कर रही है जिस तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है इस तरीके से कार्यकर्ताओं में एकजुटता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बीते दिवस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा सिंगरौली विधानसभा के कांग्रेस से प्रभावित साथी अरविंद कुमार दुबे और रामकेत विश्वकर्मा को लेकर भोपाल पहुंचे थे।
जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सिंगरौली जिला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू व प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान के हाथ हो सदस्यता दिलवाई है। सदस्यता के दौरान प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, बेरोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामबृज कुशवाहा, सेन समाज के अध्यक्ष संजय वर्मा,जनपद सदस्य पारस प्रजापति, जिला महामंत्री आरिफ पठान, समय लाल विश्वकर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, एच एम तिवारी, दयानिधि दुबे, अखिलेश कुमार, राजेश जायशवाल, मोबिन अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।