मध्य प्रदेश

त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु किये जा रहे हर संभव प्रयास: कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में पत्रकार वर्ता का हुआ आयोजन,संक्षिप्त पुनिरीक्षत मतदाता सूची के विशेष पुनिरीक्षण कार्य के संबंध में दी गई जानकारी

वैढन,सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण परमार के अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वर्ता का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकारो को जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री परमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के मंशानुसार तीनो विधानसभा क्षेत्रो के मतदातन केन्द्रो में संक्षिप्त पुनिरीक्षण मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओ वंचित महिलाओ मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे है साथ ही कालेजो एवं विद्यालयो में भी बीएलओ के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओ के नाम जोड़े जा रहे है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो का कठोरता से पालन किया जा रहा है। बिना बीएलओ के परीक्षण एवं सुनवाई का अवसर दिये किसी मतदाता का नाम सूची से काटा नही जायेगा। आप सब भी इस कार्य में सहयोगी बने ताकि बंचित मतदाताओं का नाम जोड़ा जा सके एवं त्रृटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

कलेक्टर ने पत्रकारो को विधानसभावार जन सख्या एवं मतदाताओं के संबंध में अवगत कराते हुये बताया कि विधानसभा क्षेत्र चितरंगी में पुरूष जनसख्या 2लाख 14 हजार 134 है महिलाओं की सख्या 1 लाख 94 813 कुल जन सख्या 4 लाख 8 हजार 948 है। उन्होने बताया कि पुरूष मतदाताओं की सख्या 1 लाख 26 हजार 722 महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 17 हजार 643 कुल कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 44 हजार 365 तथा जेंडर रेशियों 928 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में पुरूष जन संख्या 2 लाख 7 हजार 133 महिलाओं की जनसंख्या 1 लाख 88 हजार 430 कुल जन संख्या 3 लाख 95 हजार 563 पुरूष मतदाताओ की सख्या 1 लाख 11 205 महिला मतदाताओं की सख्याओ 99 हजार 261 तृतीय लिंग मतदाताओ की सख्या 15 कुल मतदाताओं 2 लाख 10 हजार 481 तथा जेंडर रेशियो 893 है।
कलेक्टर ने बताया कि देवसर विधानसभा में पुरूष जन संख्या 2 लाख 3 हजार 849 महिलाओं की जन सख्या 1 लाख 85 हजार 14 कुल जन सख्या 3 लाख 3 लाख 88 हजार 863 पुरूष मतदाताओं की सख्या 1 लाख 19 हजार 806 महिला मतदाताओं की सख्या 1 लाख 11 हजार 621 तृतीय लिंग मतदाताओं को संख्या 5 जेंडर रेशियो 932 है। इसी प्रकार जिले की पुरूष मतदाताओ की सख्या 6 लाख 25 हजार 116 महिलाओं की जन सख्या 5 लाख 687 हजार 358 पुरूष मतदाताओ की सख्या 3 लाख 57 हजार 733 महिला मतदाताओं की सख्या 3 लाख 28 हजार 525 तृतीय लिंग मतदाताओं की सख्या 20 कुल मतदाताओं की सख्या 6 लाख 86 हजार 278 जेंडर रेशियो 920 का है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV