मध्य प्रदेश

पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों को दी भावपूर्ण विदाई

सिंगरौली . आज दिनांक 31 अगस्त, 2023 को रूस्तम जी कॉन्फ्रेसिग हॉल में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा सिंगरौली जिले में पदस्थ रहे उप निरीक्षक अखिलेश कुमार अग्निहोत्री 42 वर्ष की सेवा पूर्ण, उप निरीक्षक राम मिलन खैरवार, 32 वर्ष एवं उप निरीक्षक गोमती प्रसाद वर्मा 42 वर्ष सेवा पूर्ण कर 62 वर्ष की अर्द्ध वर्षकीय आयू पूर्ण हो जाने पर सेवा निवृत्त हो गये। सभी अधिकारियो को भावपूर्ण विदाई दी गई।उक्त कार्यक्रम में श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर, श्री उपेन्द्र सिंह यादव, रक्षित निरीक्षक, रक्षित केन्द्र सिंगरौली, श्री रामायण सिंह तिवारी, मुख्य लिपिक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त हुये सभी अधिकारियों को श्री फल, श्रीरामचरितमानस, शाल, मोमेन्टम भेट किया गया एवं इसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों नें सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्व भविष्य की कामना की गई।पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को संबोधित करते हुये उनके उज्जव भविष्यक की कामना की गई तथा उनके द्वारा इस विभाग में किये गये कार्यो की सराहना भी की गई। साथ ही सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों नें अपने सेवाकाल के संबंध में बताया गया.

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV