सार्वजनिक सभा कर मनायी जायेगी भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ

वैढ़न,सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में 07 सितंबर, 2023 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पदयात्रा एवं भारत जोड़ो यात्रा सम्मेलन सार्वजनिक सभा कर मनाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के तत्वाधान में 07 सितंबर, 2023 को वैढ़न में अंबेडकर चौक के पास सायं 04 बजे से एकत्रित होकर पदयात्रा के माध्यम से इंदिरा गांधी चौक विन्ध्यनगर सायं 05 बजे से ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ भारत जोड़ो सम्मेलन सार्वजनिक सभा कर मनाया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में समस्त प्रदेश के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के समस्त पदाधिकारी गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी गण, समस्त जिला पंचायत सदस्य, पंच, सरपंच, समस्त अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष गण एवं समस्त पाषर्दगण सहित समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता गण की उपस्थिति हेतु अपील की गयी है।