मध्य प्रदेश

देवसर विधानसभा के केन्द्रीय कार्यालय का रजमिलान में हुआ शुभारंभ

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र देवसर का विधानसभा केन्द्रीय कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय रामसुमिरन गुप्ता जी ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फीता काटकर एवं पूजन अर्चन कर किया। इस दौरान देवसर विधायक मा. सुभाष रामचरित्र जी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व विधायक मा. राजेन्द्र मेश्राम जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गिरीश द्विवेदी जी, श्री रामनिवास शाह जी, जिला महामंत्री श्री राजकुमार दुबे जी, मण्डल अध्यक्ष श्री रामनरेश शाह जी, गोविंद बैस जी, श्री गजेन्द्र गुप्ता जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश बैस जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मोतीलाल प्रजापति जी, वरिष्ठ नेता श्री लालजी शाह जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री कमलेश शर्मा जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री श्री उमेश विश्वकर्मा जी, श्री बाबूनन्दन बंसल जी, श्री रामजनम वर्मा जी, श्री दादूलाल प्रजापति जी एवं श्री मटुकलाल जी‌सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV