मध्य प्रदेश

सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा: भाजपा जिलाध्यक्ष

जन आर्शीवाद यात्रा का दस को होगा जिले में प्रवेश

वैढ़न,सिंगरौली। आगामी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किय गया। पत्रकार वार्ता को जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता मे विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य, पूर्व सीडा एवं जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह तथा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि आगामी 10 तारीख को दोपहर जन आशीर्वाद यात्रा का प्रवेश सिंगरौली जिले मे होगा तथा यात्रा कर्थुआ, जियावन, माड़ी छांदा, सरहा, गीरछांदा, दुधमनिया, खिरवा होते‌ हुये मोरवा पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि पडा़व मोरवा मे‌ होगा तथा अगले दिन 11 तारीख को यात्रा मोरवा होते‌ हुये जयन्त, विंध्यनगर, बैढ़न, माजन मोड़, परसौना, खुटार, रजमिलान, गजरा बहरा, सरई, बरका, रजनिहां, निवास, निगरी होते‌ हुये सीधी जिले मे प्रवेश करेगी तथा मड़वास, मझौली होते‌ हुये व्यौहारी जिला शहडोल पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि इन मार्गों के माध्यम से यात्रा जिले की तीनो विधानसभाओं तथा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी तथा समस्त चिंन्हित स्थानो मे जनसभा एवं रथ सभा का आयोजन होगा। जिले मे आने वाली आशीर्वाद यात्रा मे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सांसद गणेश सिंह, रीती पाठक तथा जिलाध्यक्ष समेत जिले के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV