मध्य प्रदेश
मोरवा में भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा का यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने किया विरोध, दी गिरफ्तारी

सिंगरौली। रविवार देर शाम भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मोरवा पहुँचनी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत केंद्रीय राज्य मंत्री स्टील एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद रीति पाठक, जिला अध्यक्ष रामसुमिरण गुप्ता, विधायक रामलल्लू वैश्य के शामिल रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मोरवा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी (लाला) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोरवा में शाम से ही विरोध प्रदर्शन जारी था। मोरवा में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पूर्व ही भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए मोरवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।