मध्य प्रदेश

निगम अध्यक्ष ने वार्डो का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

देवेश पाण्डेय ने कहा-साफ सफाई व्यवस्था में वार्डवासी भी अपनी सहभागीता दर्ज कराये

वैढ़न,सिंगरौली। स्वच्छता के प्रति अगर हर कोई अपनी जवाबदारी समझते हुए भागीदारी निभाएं तो वह दिन दूर नहीं कि अपना शहर सबसे सुंदर होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम कड़ी मशक्कत कर रहा है। सर्वेक्षण के प्रत्येक मानक पर नगर निगम की टीमें बारीकी से काम कर रही हैं। इसी क्रम में आज नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा निगम के वार्ड क्रमांक 14 में भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। नगर निगम अध्यक्ष के द्वारा वार्ड क्रमांक 14 में बने सुलभ शौचालय का जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान सुलभ शौचालय का पानी नालियो में जा रहा था। निगम अध्यक्ष के द्वारा निगम के उपस्थित अधिकारियो को तत्काल इसमें सुधार कराने का निर्देश दिया गया।

निगम अध्यक्ष के द्वारा वार्ड 15 फल मण्डी में नालियो की साफ सफाई की कराई गई। साथ ही वार्ड क्रमांक 17 में चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्यो को समय पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराये। भ्रमण के दौरान वरिष्ट समाजसेवी महेन्द्र सिंह, इरफान खान राज, राम लखन बैस आदि उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV