मध्य प्रदेश

आम आदमी पार्टी महिला विंग की उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का हांथ

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी महिला इकाई की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने विश्वकर्मा भगवान की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ज्योति वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा मे सदस्यता दिलाई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष जी के समक्ष ज्योति वर्मा के साथ साथ माझी समाज की पूर्व सचिव पार्वती केवट एवं महिला कार्यकर्ता दुर्गा कन्नौजिया ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने इस अवसर पर कहा कि झूठ के बुनियाद पर बनी राजनैतिक दल की सच्चाई सामने आते ही अब कार्यकर्ताओं का मोह आम आदमी पार्टी से भंग हो रहा है। राष्ट्र हित प्रथम की सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा सदैव खुले मन से स्वागत करती है। भाजपा परिवार मे सम्मिलित होने के लिये मैं सभी बहनो को बधाई देती हूं। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ता बहनो का स्वागत किया तथा कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी के झूठ ने सिंगरौली की जनता को भ्रमित कर लिया लेकिन अब भी को यह आभास हो गया है कि झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती।

आगामी चुनावों मे सिंगरौली की जनता झूठे और ढोंगी लोंगों को‌ सबक सिखायेगी । भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आडंबर से मै भी गुमराह हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी का नारा है‌ कि सबका साथ और सबका विकास लेकिन आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कहते हैं कि सबका साथ और खुद का विकास। आम आदमी पार्टी ठगों और ढोंगियों का गिरोह है जो जनता को‌ ठगने का काम कर रहा है। मुझे आज राष्ट्रीवादी पार्टी मे सम्मिलित होने पर भारी प्रसन्नता है जहां हम सबको राष्ट्र हित मे काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV