कलेक्टर द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए विधानसभा वार दल का किया गया गठन

सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण परमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए विधानसभावार सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दल का गठन किया है। गठित दल के समस्त अधिकारी,कर्मचारी, अपर कलेक्टर,व्यय अनुवीक्षण नोडल,उप जिला निर्वाचन अधिकारी से समन्वय कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जारी निर्देशो के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी के लिए विनय कुमार सिंह संभागीय लेखा अधिकारी मो. 9752921264 को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।तोषण सिंह उपयंत्री जनपद पंचायत चितरंगी को वीडियो निगरानी दल में नियुक्त किया गया है।धीरेन्द्र सूचकार उपयंत्री जनपद पंचायत चितरंगी को वीडियो निगरानी दल क्रमांक 2 में नियुक्त किया गया है। लगनधारी यादव शिक्षक बीईओ चितरंगी प्रभारी वीडियो अवलोकन दल,योगेन्द्र रावत सहायक ग्रेड-3 वीडियो अवलोकन दल,गोविंद प्रसाद रावत कम्प्युटर आपरेटर, राजेश कुमार तिवारी लेखपाल लेखा दल प्रभारी,अनीश विश्वकर्मा सहायक ग्रेड -3 लेखा दल,अनिल पाण्डेय माध्यमिक शिक्षक को लेखा दल में नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली मधुसूदन कुमार, संभागीय लेखाधिकारी डव. 9770705506लोक निर्माण विभाग सिंगरौली को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। रंन्जीत कुमार उपयंत्री जनपद पंचायत बैढ़न वीडियो निगरानी दल एक में नियुक्त किया गया है।ऋतुराज शुक्ला उपयंत्री जनपद पंचायत बैढ़न को वीडियो निगरानी दल क्रमांक 2 में नियुक्त किया गया है। इन्द्रजीत कुमार चतुर्वेदी मध्यमिक शिक्षक बीआरसी बैढ़न वीडियो अवलोकन दल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार पाण्डेय मध्यमिक शिक्षक बीआरसी बैढन को वीडियो अवलोकन दल में नियुक्त किया गया है। साथ ही विकास बर्मा कम्प्युटर आपरेटर को नियुक्त किया गया है। सत्य नारायण तिवारी परियोजना लेखा अधिकारी लोक निर्माण विभाग को लेखा दल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तथा लेखा दल मे विवेक सिंह लेखपाल सीएमएचओ सिंगरौली एवं राम सेवक बर्मा सहायक ग्रेड -2 नगर पालिक निगम सिंगरौली को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर अभय प्रताप सिंह, संभागीय लेखाधिकारी मो. 8004347183 को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार मिश्रा, उपयंत्री मो. 9630986590 वीडियो निगरानी दल क्रमांक 1 में नियुक्त किया गया है। सतीष पटेल, उपयंत्री मो. 7000496125 को वीडियो निगरानी दल क्रमांक 2 में नियुक्त किया गया है। जावेन्द्र द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक मो. 7000817353 को वीडियो निगरानी दल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कामता प्रसाद चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापक मो. 9893389763 मनीष शुक्ला, डाटा इन्ट्रीपरेटर (आउटसोर्स) मो. .7024806526 को वीडियो निगरानी दल में नियुक्त किया गया है। राम कुमार गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी मो. 8959749848 को लेखा दल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वही महेन्द्र वैश्य, माध्यमिक शिक्षक मो. 9993552316 प्रमोद चतुर्वेदी माध्यमिक शिक्षक देंवसर को लेखा दल में नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय दल में श्रीमती संजू त्रिपाठी सहा कोषालय अधिकारी मो. 831990838 मनीष प्रजापति सहा कोषालय अधिकारी मो. 8839304576, कपिल कुमार तिवारी सहा पेंशन अधिकारी मो. 7999539664, विजय कुमार त्रिपाठी, सहायक वर्ग 01 मो. 6260512710, जयलाल पनिका, टेक्नीशियन मो. 9669844707, पवन रावत सहायक वर्ग 3 मो 8120328197 को नियुक्त कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश को तहत कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये गये है।