निमार्णाधीन मकान की छत गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न, सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के मढौली छठ घाट के समीप वार्ड क्रमांक 9 में निर्माणअधीन मकान की की छत गिरने से दो मजदूर दब गए, जिसमें एक को सुरक्षित निकाल लिया गया तो वही दूसरे की जान चली गई। हादसा शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार छठ घाट के समीप प्रवीण बंसल के मकान का निर्माण ठेकेदार राजेश वैश्य द्वारा कराया जा रहा था। दूसरी मंजिल की ढलाई हो चुकी थी जिसकी सेंटरिंग निकलने का कार्य जारी था। सेंटरिंग निकलते समय यह हादसा हो गया, जिसमें देवधारी सिंह पिता धीर सिंह उम्र 21 वर्ष एवं राजेंद्र वैश्य दोनों मजदूर दब गए। घटना की सूचना मोरवा थाने को मिली जिसके बाद निरीक्षक अशोक सिंह परिहार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद देवधारी सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज हेतु भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी, वही इस घटना में राजेंद्र वैश्य की मौत हो गई। जिसके शव को 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका। मोरवा पुलिस अब इस मामले में जुटी है। पुलिस द्वारा जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की भी बात कही गई है।
मोरवा में बीते दो माह में यह दूसरी घटना है, जिसमें निर्माण अधीन मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे लेकर कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। भाजपा नेता प्रवीण तिवारी, पार्षद परमेश्वर पटेल एवं पार्षद पति आशीष गुप्ता का कहना है कि एनसीएल द्वारा विस्थापन की स्थिति साफ नहीं कि जा रही है, जिससे लोग निर्माण करने में जुटे हैं। नियमों को दरकिनार कर निर्माण किया जा रहे हैं। जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो घटिया निर्माण सामग्री और जल्दी निर्माण के चक्कर में लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं, जिस कारण हादसे हो रहे हैं।