मध्य प्रदेश

उप्र के मंत्री ने मोरवा पहुंचकर बूथ मजबूत करने के बताये गुर

सिंगरौली। रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के साथ मोरवा मंडल सिंगरौली के वर्कर्स क्लब पहुंचे। जहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग (बंटी) के द्वारा मंत्री समेत आए हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं का अपनी वाणी के द्वारा स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी ने माननीय मंत्री जी का परिचय देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
सर्वप्रथम माननीय मंत्री के द्वारा उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की उपस्थिति ली गई, तदुपरांत उनके द्वारा बूथ को मजबूत करने के गुर बतलाए गए, शक्ति केंद्र के प्रभारीओं से उन्होंने बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करते हुए पेज़ प्रमुखों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया।
अंतिम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सहभोज कर सभी कार्यकर्ताओं को अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय होने के लिए आग्रह किया।

इस दौरान बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, विधानसभा सिंगरौली के विस्तारक शालिक राम साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी, मंडल सिंगरौली के उपाध्यक्ष राजेश्वर बैस, अरुण बैस, राकेश गोयल, राम जी शुक्ला, महामंत्री किरण सागर खैरवार, आलोक यादव, कोषाध्यक्ष अखिलेश चौबे, मंत्री भगवान दास बैस, अरविंद झा, लक्ष्मण मिश्रा, करुणा विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी शिप्रा दत्ता, महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली की अध्यक्ष नम्रता सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष वेदांती खैरवार एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV